रायपुर : छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा एवं नई पदाधिकारियों का चुनाव दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को होटल बेबीलोन इन, जेल रोड, रायपुर में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल (एम.आर. इंटरप्राइजेस) एवं डॉ. मनीष मंडल ( आरती स्पंज एण्ड पॉवर लि.) ने आगामी वर्ष 2024-25 से 2026-27 हेतु निर्विरोध अशोक कुमार अग्रवाल (नंदन स्टील एंड पॉवर लि.) अध्यक्ष एवं मनीष धुप्पड़ (छत्तीसगढ़ फेरो ट्रेड प्रा. लि.) को महासचिव* पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

चुनाव अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव को पदाधिकारी एवं विभिन्न समितियों के गठन हेतु पूर्ण अधिकार दिया गया। जिसके उपरांत पदाधिकारीयों का गठन किया गया जो निम्नानुसार है:-
हमारी संस्था पूरे भारत देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के स्टील उद्योगों का प्रतिनिधित्व करता है। और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, कि नवगठित पदाधिकारीगण संस्था एवं छत्तीसगढ़ के लौह उद्योग को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।