रायपुर : दिनांक 01जुलाई को आज नव नियुक्त पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार राजीव भवन पहुंचे, जहाँ कांग्रेसियों ने अपने अध्यक्ष का जमकर स्वागत किया। मोहन मरकाम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहले माता दंतेश्वरी के दर्शन कर क्षेत्र में सघन दौर करूंगा। मेरी प्राथमिकता दोनों विधान सभा सीट जीतने की है, इसलिए सबसे पहले बस्तर क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर कार्य करूंगा, और कहा की केंद्र सरकार भेद भाव कर है और केरोसिन तेल का राज्य का कोटा घटाने पर, दाल भात केंद्र का चावल, शक्कर का उठाव को लेकर केंद्र सरकार पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी भेदभाव कर रहे हैं। प्रदेश के 40 हजार घरों में बिजली नहीं आई है, ऐसे में ग्रामीण दिया कैसे जलाएंगे। केन्द्र द्वारा प्रदेश की उपेक्षा किये जाने पर केन्द्र सरकार के खिलाफ राज्य भर में जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन किये जाने का ऐलान किया है, व कहा कि 07 जुलाई से 12 जुलाई तक सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।