अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधे लाल नाग की सदस्यता को लेकर दिल्ली में हुई जम कर प्रशंसा

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की तथा सदस्यता अभियान को और अधिक तेज गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता टोली की सदस्य व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई।

————–

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *