छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ जिला जशपुर का गठन

Chhattisgarh

चित्रा पटेल की रिपोर्टिंग

जशपुर : जशपुर जिला दिनांक 30 जून 2019 को छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के जशपुर जिला संघ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन  कुनकुरी अनु विभाग में आज  सर्वसम्मति से  संभागीय उपाध्यक्ष संजय राठौर एवम् समस्त सदस्यों के उपस्थिति में किया गया। संघ के सदस्यों ने अपने मांगो पर भी विचार किया, जिसमें प्रमुख रूप से वेतन विसंगति, ग्रेड पे सुधार, व हर तहसील में वाहन की सुविधा दिए जाने आदि रहे। जशपुर जिला कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के चुने गए पदाधिकारी निम्नानुसार हैं..अध्यक्ष – संजय राठौर , उपाध्यक्ष – बुधवार सिंह सिदार , सचिव – किशोर शर्मा , कोषाध्यक्ष – सुनील गुप्ता , प्रवक्ता – लक्ष्मण राठिया , संघ – संरक्षक महेश शर्मा , सलाहकार –  उदय राज सिंह, कार्यकारिणी सदस्य – मुकेश देवांगन , प्रमोद चंद्रवंशी , अनुराधा पटेल , प्रीति शर्मा , डिंपल ध्रुव , विकास जिंदल , रोशनी तिर्की रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *