रायपुर : दिनांक29 जून 2019, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने द्वितीय शंशोधन की विज्ञप्ति जारी की है ।
परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर 01 जुलाई 2019 सोमवार को दोपहर12 बजे से दोपहर 1बजे तक राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर विभाग से संबधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनता से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबधित शिकायत एवं सुझाव पर कार्यवाही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने दी।