मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का दौरा कार्यक्रम…

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :  मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह अपने तय कार्यक्रम के तहत आज 11 नवंबर को प्रातः 11ः30 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे संजारी बालोद पहुंचेंगे। जहां आम सभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह 12ः45 बजे पलारी रवाना होंगे। दाढ़ी विधानसभा नवागढ़ जिला बेमेतरा पलारी में दोपहर 1ः15 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02 बजे दाढ़ी से प्रस्थान कर दोपहर 2ः30 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे ।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दुर्ग जिले में
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 11 नवंबर को दुर्ग जिले के विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों व आमसभा में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के तहत लखनऊ से प्रस्थान कर प्रातः 10ः15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र रवाना होंगे। प्रातः 11ः15 बजे दशहरा मैदान बैकुंठपुरधाम वार्ड क्रमांक 31 वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12ः40 बजे पुरानी गंजमंडी गंजपारा दुर्ग शहर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2ः05 बजे अंडाचैक खुर्सीपार भिलाई नगर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3ः20 बजे दशहरा मैदान रिसाली, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुर्ग से रवाना होकर शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे व शाम 6 बजे लखनऊ उत्तरप्रदेश प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *