मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कलेक्टरों के काम से संतुष्ट नहीं हूं

Chhattisgarh

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कलेक्टरों के काम से संतुष्ट नहीं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान कलेक्टरों  को दी नसीहत।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने  कड़ी निर्देश देते हुए कलेक्टरों को कहा पारदर्शिता से अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचायें योजनाओं का लाभ विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने का ठोस प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई है। 9 महीने में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया जाने की दिशा में साय  सरकार ने कलेक्टरों को कड़ी निर्देश दी है।

कलेक्टरों को कहा पूरी तरह आम जनता के समस्याओं को सुने और यथा संभव निराकरण करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा सरकार समय-समय पर अपने कामों की समीक्षा करती है। 2 दिन का कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन है। आज  प्रदेश के सभी कलेक्टर , सीओ, कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर, जनपत पंचायत के कमिश्नर,एसडीएम तमाम उपस्थित थे।

आज सुबह से विभाग बार अच्छे से समीक्षा हुई , सभी कलेक्टरों से विस्तार से
विभागों की जानकारी लिया , लेकिन हम उनसे संतुष्ट नहीं हूं और उनको कड़ाई से निर्देश दिया गया है कि बेहतर से बेहतर काम करना है और सभी कलेक्टरों को आगाह किया है कि कोई भी ऐसे व्यक्ति ना बच्चे ,उनको सरकार की योजनाओं से वंचित हो ,सरकार के योजनाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न हो,और जो अधिकारी गलत काम करेंगे तो उनको दंडित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस शासन काल में स्कूलों की मरमाम्द के लिए  प्रदेश के सभी स्कूलों को राशि जारी किया गया था,लेकिन काम नही हुआ, कही कही अनियमितता बरती , पैसा की बंदर बांट हुआ है हमको ऐसा जानकारी मिली है,उस पर कार्रवाई होगी जांच कमेटी गठित किया जाएगा और जो गलत किया है उसे बक्शा नही जैसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *