कोरोना ने फिर से दी दस्‍तक

Chhattisgarh
जगदलपुर : लंबे समय बाद कोरोना के नाम आया सामने। जगदलपुर में लंबे समय बाद कोरोना ने फिर से दस्‍तक दी है।मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में मरीज को भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूत्रों  के मुताबिक बताया जा रहा है कि मरीज का हाल ही में ऑपरेशन रायपुर के हॉस्पिटल में हुआ था। वहां से सेहत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर जगदलपुर के मेकॉज लाया गया था। जब मरीज मेकॉज पहुंचा था तब किसी को नहीं पता था कि वह कोविड पॉजिटिव है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे उसकी सेहत में सुधार होने लगा।
इसके बाद मरीज को वेंटिलेटर से भी बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मरीज को सांस लेने में लगातार दिक्कतें हो रही थी। इस बीच डॉक्टरों ने मरीज के चेस्ट का एक्सरे करवाया तो निमोनिया के सिमटम दिखे, इसके बाद मरीज का सीटी स्कैन करवाया गया तो कोविड के लक्षण दिखे। फिर मरीज की आरटीपीसीआर – जांच करवाई गई तो वह कोविड पॉजिटिव निकला।

इसके बाद मरीज का इलाज करने वाले स्टाफ में हड़कंप मच गया। सभी स्टाफ की कोविड जांच करवा ली गई है और कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला है। फिलहाल मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *