नेपाल : नेपाल के काठमांडू में विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई है।
घायल पायलट कैप्टन मनीष शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी।
नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नेपाल पुलिस ने ट्वीट किया, “15 शव बरामद कर लिए गए हैं। विमान में सौर्य एयरलाइंस के 19 कर्मचारी सवार थे।”