अवैध शराब बिक्री करते आरोपी अशोक बेहरा गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 03.07.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत तरूण नगर में हबीब किराना स्टोर्स के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध मसाला देशी शराब रखा हैै तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित पकड़ा गया। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली पिता स्व. मंगल बेहरा उम्र 42 साल पता हबीब किराना स्टोर्स के पास तरूण नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे प्लास्टिक के केन की तलाशी लेने पर केन के अंदर 83 पौवा मसाला देशी शराब रखा होना पाया। शराब रखने के संबंध में अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 83 पौवा मसाला देशी शराब जुमला कीमती 9130 रूपये एवं बिक्री रकम 5490 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 380/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली पिता स्व. मंगल बेहरा उम्र 42 साल पता हबीब किराना स्टोर्स के पास तरूण नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *