उत्तर प्रदेश : UP मे उन्नाव जिले के होटल में कुछ दिन पहले महिला सिपाही संग रंगरलियां मनाने वाले में (CO बीघापुर पद पर तैनात रहे ) डिप्टी SP कृपाशंकर कन्नौजिया को डिमोट किया गया। वे होटल मे रंगे हाथ पकडे गए थे। इसकी वीडियो भी आई थी। जांच के बाद अब उन्हें प्रथम पद कांस्टेबल पर वापस भेजा गया। गोरखपुर PAC में बतौर कांस्टेबल नई पोस्टिंग मिली है।ADG प्रशासन के इस निर्णय के बाद अब 26 वी वाहिनी PAC के सेनानायक क़ी तरफ से इस आशय का बाकायदा आदेश भी जारी कर दिया गया है।