- ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार हाईवा, गाड़ी काट कर निकाला गया ड्राइवर
- दो मिनट में पहुँची 112 इमरजेंसी वाहन, चकनाचूर हुई गाड़ी में फसे ड्राइवर को गाड़ी काट कर सुरक्षित निकाल गया बाहर
- इवेंट क्रमांक- BLS/3-6-24/13 हिर्री
- घटना- पेण्ड्रीडीह बाईपास चौक के पास थाना हिर्री
- रायपुर-बिलासपुर मार्ग में ट्रक द्वारा ट्रेलर को ठोकर मार दी गई, इस हादसे में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक ट्रेलर गाड़ी में ही फँसा हुआ था। खून से लथपथ चालक बचने की आस छोड़ चुका था परंतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एस डी आर एफ टीम की मदद एवं क्रेन की सहायता से लगातार चार घंटे के अथक प्रयास से गाड़ी को काट कर चालक को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। हादसे की वजह से लंबा जाम लग गया था जिसे कुछ ही देर में हटवा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने ड्यूटी में तैनात आरक्षक 288 विजय पांडे चालक किशोर कुमार साहू, एसडीआरएफ़ टीम एवं चालक शशांक के कार्य की प्रशंसा की ।