लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान झारखंड में बजा सरगुजा का डंका

Chhattisgarh

रांची। (स्पेशल रिपोर्टर) झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। जिसे लेकर प्रचार अभियान अपने शबाब पर है। भाजपा सधी हुई रणनीति के तहत प्रचार अभियान को गति दे रही है। जिससे विपक्षी पार्टियों को प्रचंड गर्मी पसीना बहाना पड़ रहा है। भाजपा के प्रचार अभियान में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता लगातार 20 दिनों से झारखंड में डेरा डाले हुए है। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सूरजपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अपनी टीम के साथ इस प्रचंड गर्मी में झारखंड राज्य के बंगाल की सीमा पर स्थित जामताड़ा की कमान संभाले हुए है। विगत दिनों अपने प्रवासी विधानसभा के जिला मुख्यालय जामताड़ा में देश के गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को भी बखूबी संपन्न कराया। इसके साथ ही श्री अग्रवाल वहां के स्थानीय व्यापारी संगठन, श्री गौशाला समिति, चेंबर ऑफ कॉमर्स, अखिल भारती मारवाड़ी महिला शाखा, युवा मंच, फल, फुल-सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर, बैग, पांडा, पुजारी, नई, मोची, धोबी, आदिवासी समाज, ओबीसी समाज, बंगाली समाज, अग्रवाल समाज, अल्पसंख्यक वर्ग, जैन धर्म सहित विभिन्न धर्म के सामाजिक लोगों के साथ बैठकें कर पार्टी के काम में लगाने का कार्य किया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याण के कामो से उन्हें अवगत कराया और बताया कि कैसे विकसित भारत के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना आवश्यक है।

यहां यह भी गौरतलब है कि बाबूलाल अग्रवाल वह शख्स है जो सरगुजा में चुनाव संचालन के लिए जाने जाते है। इसके लिए उनका लम्बा अनुभव है।वे कई विधानसभा व लोकसभा चुनाव में संचालन कर पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। वे कार्यकर्ताओं से इस कदर घुल मिल जाते है कि कार्यकर्ता अपने गिले शिकवे भूल कर पार्टी के काम मे लग जाता है।अचानक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता के निवास पर पहुंचकर चाय-पानी व भोजन करना फिर उनके साथ बस्ती में रहने वाले बुजुर्गों से मिलकर मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगना और फिर अंत में कार्यकर्ता की पीठ थपथपा कर निकल जाना उनकी कार्यशैली में शुमार है। जो कार्यकर्ताओ को बेहद भाता है। इसके साथ ही जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल व बूथ अध्यक्षों सहित सहित पार्टी के निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों सहित पूर्व पार्टी पदाधिकारी एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी अपने छत्तीसगढ़ी अंदाज में मास्टर प्लान के साथ दुमका लोकसभा की प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में कार्य करने के काम मे लगाया है ताकि विजय हासिल किया जा सके। जामताड़ा विधानसभा के सात मंडलों के विभिन्न 86 शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले 366 बूथो में लगातार 20 दिनों तक स्वयं प्रवास करने के साथ-साथ उनके साथ लगातार 20 दिनों से साथ रह रहे विश्वसनीय सहयोगी सूरजपुर जिले के भाजपा के सह जिला मीडिया प्रभारी व युवा मोर्चा के जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल के साथ मौजूद उनकी एक्सटर्नल टीम को भी सक्रिय कर रखा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रांची सांसद संजय सेठ, गोड्डा विधायक अमित मंडल, वरिष्ठ भाजपा नेता कुणाल अजमानी लगातार इस प्रवास पर उनका मार्गदर्शन, दिशा-निर्देश व सहयोग कर रहे हैं। तो वही महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक ऋषिकेश सेन भी उनके साथ अलग-अलग विधानसभाओं के प्रवासी प्रभारी के तौर मौजूद है।

*छत्तीसगढ़ सीएम साय ने भी किया झारखंड में धुआंधार दौरा*

छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी झारखंड प्रदेश के विभिन्न लोकसभाओं मैं सांसद प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने से लेकर झारखंड प्रदेश के अंतर्गत आने वाले विभिन्न लोकसभा में धुआंधार रैली कर तीसरी बार फिर से मोदी जी की सरकार बनाने के लिए दर्जनों बड़ी-बड़ी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहां की विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी झारखंड वासियों से भारतीय जनता पार्टी के कमल फूल छाप मैं झारम-झार बटन दबाकर झारखंड से 14 के 14 कमल फूल दिल्ली भेज कर मोदी जी को आशीर्वाद देने की अपील किया है।

*इन स्थानों में किया दर्शन….मांगा आशीर्वाद*

सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष व झारखंड जामताड़ा के प्रवासी प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दरमियान क्षेत्र के आसपास मौजूद दर्शनीय स्थलों में प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैजनाथ धाम, बाबा बासुकीनाथ, 54 शक्तिपीठों में से एक मां तारापीठ मंदिर, मां चंचल देवी, श्री रक्षा कली मंदिर राजबड़ी, मां मौलिक्षा देवी, एक चक्र मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, इस्कॉन टेंपल, नित्यानंद प्रभु की जन्मस्थली सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों मैं भी माता टेकर दुमका लोक सभा कि भाजपा प्रत्याशी बहन सीता सोरेन के विजय होने के साथ-साथ मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *