Varanasi : पीएम मोदी की वाराणसी से जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने काशी में रणनीति को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में रहेंगे.
जेपी नड्डा शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंच संगठन की बैठक करने में जुट गये है. सीएम योगी आदित्यनाथ आज देर शाम वाराणसी पहुंचेंगे.
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार लोकसभा चुनाव में गंगा किनारे घाट पर जनसभा करेंगे. वाराणसी के कैंट विधानसभा के अस्सी घाट पर यह सभा आयोजित की गई है. सीएम योगी जनसभा कर वाराणसी से तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को प्रचंड वोटो से जीताने के लिए मतदाताओं से अपील करेंगे…