गर्भवती मादा अजगर साँप ने बाल्टी में 30 बच्चे दिए

Chhattisgarh

दंतेवाड़ा : वन अधिकारियों ने रात मे पकड़ा था एक अजगर साँप को । उसे एक बाल्टी में बन्द कर रखा था, दूसरे दिन जब उसे देखा तो उस अजगर सांप के साथ छोटे छोटे सांप एक एक फीट के 30बच्चे भी साथ में थे। बचेली के आरईएस कालोनी सूचना पर पहुँचे वन अमले ने एक व्यक्ति के बाड़े से एक चार फ़िट लम्बाई के अजगर साँप पकड़ा । साँप को वन विभाग के दफ़्तर में रात भर के लिए उसे एक प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिया गया । सुबह जब अजगर को सुरक्षित इलाक़े में छोड़ने के लिए बाल्टी खोली गयी तो वन विभाग अमला दंग रह गया । बाल्टी के अंदर एक नही बालकी कुल 31 अजगर साँप थे । दरसल रात में जिसे पकड़ा गया वह गर्भवती मादा अजगर थी जिसने रात में बाल्टी में 30 बच्चे दिए । इन्हें बचेलि के नेरली घाट में सुरक्षित छोड़ दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *