दानी स्कूल डिग्री गर्ल्स कॉलेज परिक्रमा पथ में चौपाटी का निर्माण बंद करने, बिजली बिलों के बढे रेट कम करने और बिजली कटौती बंद करने,सत्यमेव जयते फाउंडेशन का प्रदर्शन

Chhattisgarh

रायपुर : दानी स्कूल डिग्री गर्ल्स कॉलेज परिक्रमा पथ में चौपाटी का निर्माण बंद करने, बिजली बिलों के बढे रेट कम करने और बिजली कटौती बंद करने,सत्यमेव जयते फाउंडेशन का प्रदर्शन।

सत्यमेव जयते फाउंडेशन के माध्यम से हम लोगों ने पहले भी कई बार प्रयास किया, पहले भी चौपाटी का निर्माण प्रारंभ हुआ 20 वर्षों में कम से कम पांच बार चौपाटी का निर्माण प्रारंभ हुआ हर बार बंद करना पड़ा है और आज भी हम उसी के लिए बैठे हैं इसके साथ-साथ बहुत सारे विषय है बिजली बिल के कारण बिजली बंद के वजह से घरों में बिजली की परेशानी और साथ-साथ में भाटागांव में शराब दुकान स्कूल के सामने होने के वजह से हमने प्रदर्शन किया लेकिन निराकरण नहीं हो पा रहा है ।

इस चौपाटी पर मंत्री ओपी चौधरी जब वह कलेक्टर थे, तो उन्होंने इस चौपाटी पर रोक लगाई थी मैं तो आपके माध्यम से निवेदन कर रहा हूं कि उनको सारे हालत मालूम है, तत्काल चौपाटी पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि वह चौपाटी बनी तो ये ,बेटियों की सुरक्षा का मामला है लड़कियों का वहां गर्ल्स स्कूल और गर्ल्स कॉलेज जो है छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े स्कूल और कॉलेज है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *