काला जादू’ से बचाने नेता जी करेंगे हवन पूजन
रायपुर : नेता पुष्पेंद्र परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की लोकप्रियता इस कदर है कि लोग उन्हें मैं हूं मोदी का परिवार के नाम से खुद को संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में उनके प्रति श्रद्धा का ऐसा भाव है उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा नेता हवन-पूजन (Havan puja) करने की तैयारी में हैं। आज रायपुर के पुरानी बस्ती के पास पुराना धरना स्थान के समीप बूढ़ा तालाब के पास हनुमान मंदिर में हवन-पूजन करेंगे। मोदी का 400 पार का संकल्प सफल बनाने के भगवान जी से प्रार्थना करेंगे। एक कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे और’काला जादू’ से बचाने नेता जी के लिए हवन पूजन करेंगे।