रायपुर : डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर में सूचना प्राप्त हुआ कि जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के थाना गौरेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नवरी पारा में एक महिला को सांप काट लिया है । सूचना पर डायल 112 टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। अविलम्ब मौके पर पहुँची डायल 112 टीम ने देखा की सांप काटने से पीड़िता गंभीर रूप से घायल और बेहोश जमीन पर पड़ी हुई थी। डायल 112 टीम ने तत्काल पीड़ित को उसके परिजनों के साथ डायल 112 वाहन से जिला हॉस्पिटल गैरेला ले जाकर भर्ती करवाया एवं उसका इलाज करवाया गया। इस प्रकार सांप काटने से गंभीर घायल महिला को समय पर हॉस्पिटल पहुॅचाकर डायल 112 टीम ने सराहनीय कार्य किया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने उक्त डायल 112 टीम के इस उत्कृष्ट कार्य के सराहना की।