कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, 5 साल जनता को ठगा ,जनता का विश्वास भाजपा मोदी पर : सीएम विष्णु देव साय

Chhattisgarh

रायपुर : अंबिकापुर से रायपुर वापस लौटे सीएम विष्णुदेव साय उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि पीएम छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे,कल दो जगह विजय संकल्प शंख नाद हुआ।सक्ति ओर धमतरी मे, आज अंबिकापुर मे माहरैली हुआ। भारी संख्या मे लोग् आए ,उत्साह है लोगो मे सभी सीट हम जीत रहे है।

दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने और बीजेपी की स्थिति पर सीएम ने कहा 
बीजेपी बहुत अच्छी स्थिति मे है,
उत्साह है लोगो मे ,मोदी के दस साल के काम को जनता का विश्वास है। हमने तीन माह जो काम किया महतारी वंदन का किस्त ,किसानो का अंतर की राशि 13 हजार करोड़ दिया ,बकाया बोनस , राम लाला दर्शन योजना इसका असर लोगो मे है।सभी का आशीर्वाद जनता देगी ।

कांग्रेस के मोदी को डरने वाले बयान पर कहा सीएम ने कहा कांग्रेस के पास बोलने को कुछ नहीं है ,हार स्पस्ट दिख रहा है उन्हे।

कांग्रेस के धर्म पर राजनीति करने वाले आरोप पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस तो 
मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, पहले 5 साल जनता को ठगा , वादे बड़े बड़े किए थे, कोई भी वादा पुरा नहीं किया है कांग्रेस ने सिर्फ ठगने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *