रायपुर : रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्यासी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, उन्होंने अपने उद्धोधन में जनता बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष वोट मांगी और जिताने की अपील जनता से की,और जनता से चुनावी वादा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनेगी और सांय सांय काम होगा,इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जमकर बरसे कहा कांग्रेसियों को सबक सिखाना है, 5 सालों में मोटा छाली कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ के जनता को बेवकूफ बनाएं, भ्रष्टाचार किया, 5 साल छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचारगंढ करके बना दिया, उनके नेता जेल में है, उनका सहयोग करने वाले अधिकारी भी जेल में है ,उनका बेल भी नहीं हो रहा है , सभी को पता यह सब है ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज मैं दुर्गा में विजय बगल के नामांकन दाखिला में गया था वहां पर 1000 से ऊपर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ,और साथ ही भूपेश बघेल के परिवार के सीमा बघेल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, छत्तीसगढ सहित पूरे देश के बड़े-बड़े कांग्रेस नेता कांग्रेस पार्टी छोड़-छाड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं ,कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है । छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को कांग्रेस मुक्त करना है, मोदी की गारंटी सबको विश्वास हो रहा है।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र को पूरी तरह से देश की जनता ने नकार दिया है, उनकी मासिक संतुलन बिगड़ गया है, इसी से समझ में आता है कि 400 सीट का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी डेढ़ सौ सीट से ज्यादा सीट पर सिमट जायेंगे। हमने चुन चुन कर अच्छे प्रत्यासी 11 के 11 लोकसभा में उतारा है।