रायपुर : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में एक और परिवर्तन , पक्के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है और वहीं कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को जिले का महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।सभी काम अब धनंजय सिंह ठाकुर से पूछ कर किया जाएगा।
सूत्रों की बात कहें तो सुशील आनंद शुक्ला को आराम दिया जा रहा है और यह जिम्मेदारी धनंजय सिंह ठाकुर की लंबे समय के कामकाज को देखते हुए पार्टी की होली गिफ्ट है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक या सूत्रों से उड़ती खबर एक और बड़ी खबर जब सचिन पायलट रायपुर छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे,इस दौरान सुशील आनंद शुक्ला और धनंजय सिंह ठाकुर के बीच जमकर झड़प हुई और यह बात सचिन पायलट तक पहुंची,उसके बाद धनंजय को पार्टी का होली गिफ्ट मिल सकता है।(बुरा न मानो होली है….)
