जगदलपुर : अनियमितता का मामला, वन मंत्री केदार कश्यप को जब सवाल पुछा गया तो पतली गली से बचकर निकल लिए, वन विभाग में आते दिन गड़बड़ी का मामला सामने आता रहा है। बिना निविदा के निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


दो
दिन पूर्व हमारे संवाददाता के द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के कुटुमसर जाने वाली मार्ग को बिना निविदा के और अनियमिता से ठेकेदार के द्वारा करवाए जा रहे कार्य पर खबर प्रकाशित किया था, जिस पर आज कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य वन संरक्षक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमे इस खबर के बारे में जानकारी मिली है हम इस विषय पर संज्ञान ले कर जांच करेंगे और जांच के उपरांत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।