तेजस्कॉर्पियो ने दो बाइक एक ऑटो को मारी टक्कर मौके पर मौत ,9 घायल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग न्यूज़ : बोरिगुमा: बीते कल 26जनवरी 2024 को बोरिगुमा(ओड़िसा) :– छत्तीसगढ़-ओडिशा जगदलपुर से 60 किलोमीटर बीजापुर NH-30 पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो और 2 बाइकों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार है। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला बोरिगुमा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जगदलपुर से ओडिशा के बोरिगुमा की तरफ जा रही थी। इसी बीच बोरिगुमा से ठीक 4 किमी पहले बीजापुर गांव के नजदीक हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर ऑटो को टक्कर मारते हुए एक और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि, दोनों बाइक काफी दूर तक फेंका गईं। साथ ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस भीषण हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान 2 महिलाओं की मौत हो गई जो दोनों ऑटो मे सवार थीं l
कुछ लोग घायल हैं जिनका कोरापुट जिला अस्पताल और जयपुर अस्पताल मे इलाज चल रहा है। इस भीषण हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया है बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो CG 17 KS 8500 जगदलपुर के बसीनाथ सेन के नाम से रजिस्ट्रेशन है l ओडिशा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *