अयोध्या : 20-22 जनवरी तक केवल आमंत्रित सदस्य जा सकेंगे अयोध्या….
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूरी अयोध्या की अभेद सुरक्षा के इंतजाम…
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया कि 20 से 22 जनवरी के मध्य अयोध्या में उन्हीं लोगों के आने की व्यवस्था हो, जिनको ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किया गया…
सड़क और रेल मार्ग पर आवश्यक इंतजाम किया जाए…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए शहर के 10,715 स्थानों पर कैमरों की मदद से हर व्यक्ति की शिनाख्त करने की व्यवस्था को भी लागू करने को कहा…
अयोध्या में मादक पदार्थों का सेवन न हो, इस पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया…
शहर में मौजूद प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का वैरीफिकेशन कराने के निर्देश दिए…