23 जनवरी को एक बार फिर आयेंगे सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Chhattisgarh

रायपुर : एक बार फिर से आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। लगातार सुर्खियों में बने रहने  वाले शास्त्री आयेंगे छत्तीसगढ रायपुर, हनुमान जी की कथा सुनाएंगे,उनकी कथा सुनने दूर दूर से लोग आते हैं, कहा जा रहा है कि बडा इंट्रेस्टिंग कथा सुनाएंगे, लोगों की दुखों को दूर  करने के लिए दिव्य दरबार लगाएंगे। यह कार्यक्रम 23 जनवरी से 27 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ रायपुर के कोटा में होगा।

बड़ा आयोजन, हनुमंत कथा, दिव्य दरबार लगेगा। भव्यता को देखते हुए जन सैलाब की सुविधा के लिए हर प्रकार यथा संभव व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। व्यवस्था को लेकर आज आयोजक द्वारा बैठक बुलाई गई बैठक में 3000से अधिक शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि भारत विश्व गुरु बनेगा इसके लिए कृष्ण शास्त्री और अन्य संत का प्रमुख स्थान है। कार्यक्रम की दिशा और दशा का तय करने वाले और दिनेश मिश्रा और पूरे टीम का योगदान रहेगा,कार्यक्रम में गरीब कन्याओं का विवाह किया जाएगा ,और रिटायर्ड सैनिकों का भी सम्मान किया जाएगा,यातायात की बायवस्था साइंस कॉलेज मैदान पर किया जाएगा,पिछली बार की कार्यक्रम स्थल और लोगों की व्यवस्था 3 गुना ज्यादा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *