सांसाद सुनील सोनी का रायपुर में जोरदार अभिनंदन

Uncategorized

रायपुर : 24 मई 2019 भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी का सदर बाजार क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ। क्षेत्रीय नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल- पटाखे, गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। आज दोपहर जी सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ सदर बाजार स्थित अपने पैतृक निवास पहुंचे। वहां उन्होंने अपने कुल देवी- देवताओं की पूजा अर्चना की। पश्चात वे सदर बाजार स्थित गोपाल मंदिर जगन्नाथ मंदिर अंबा देवी मंदिर,सत्यनारायण मंदिर, हनुमान मंदिर भी पहुंचे और पूजा की। श्री सोनी की क्षेत्र आगमन पर सदर बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। जगह जगह पर मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। श्री सोनी रामसागर पारा स्थित विजय मोहन अग्रवाल के पैतृक निवास पहुंचे और उनकी पिता श्री रामजी लाल अग्रवाल और माता पिता देवी से उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता से मिले स्नेह से अभिभूत हूं। रिकॉर्ड वोटों से मुझे जिताया है ऐसे में मेरी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बड़ी है। क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जिस तरह से उन्होंने मुझे प्रचंड जीत दिलाई है मैं भी पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल,मोहन एंटी,रमेश सिंह ठाकुर,ओमप्रकाश पुजारी,अंजय शुक्ला,योगी अग्रवाल,आकाश शर्मा,मृत्यंजय दुबे,ललित जयसिंघ,विजय शर्मा,खेमराज वैद,मुरली शर्मा,प्रेम बिरनानी, संजू नारायण सिंह,सचिन मेघानीआकाश विग,प्रखर मिश्रा,आशीष दास, अकबर अली,केके अवधिया,बद्री गुप्ता,विनय झा,सदाशिव सोनी,उत्तम गुप्ता,राजू बिरनानी,अरविंद यादव,अमिताभ दुबे,शीबू शुक्ला,शुभम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *