छत्तीसगढ़ में हो रही सट्टेबाजी और भ्रष्टाचार पर भाजपा ने किया सोशल मीडिया पर हमला ,ट्विटर पर टॉप 2 ट्रेंडिंग

Chhattisgarh

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को घपलों घोटालों से कलंकित करने वाले कका अब सोशल मीडिया पर सट्टेबाजी को लेकर आसमान छू रहे हैं। चिल्ड्रन्स डे पर उनकी अपयश पताका सट्टे पे सट्टा 508 करोड़ भूपेश कका ने दूसरे नंबर पर ट्रेंड किया कांग्रेस की गारंटी यात्रा भूपेश कका के कारनामे की झांकी से पीछे है। जाहिर है कि कका की सट्टेबाजी कांग्रेस की गारंटियों पर भारी पड़ रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा कि भूपेश कका ने छत्तीसगढ़ के विकास को ग्रहण लगाकर सट्टेबाजी को शिखर पर पहुंचा दिया। इसी के पैसे से वे कांग्रेस का खर्च चलाकर फंड मैनेजर बने हैं और घोटालेबाजी से छत्तीसगढ़ को लूट लूटकर 5 साल तक कुर्सी पर कब्जा जमा कर रखा है। ढ़ाई साल एग्रीमेंट का और ढाई साल वसूली की रकम की दम पर एक्सटेंशन का। कका ने 5 साल में ये कैसा नवा छत्तीसगढ़ गढ़ दिया। हमारे पुरखों ने उस छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, जो अटलबिहारी वाजपेयी जी ने बनाया और भाजपा ने संवारा। हमारे पुरखे वर्तमान और भविष्य को वैसा छत्तीसगढ़ नहीं देना चाहते थे, जैसा कका ने 5 साल में गढ़ दिया और छत्तीसगढ़ को वापस 23 साल पहले की हालत में पहुंचा दिया। अब भ्रष्टाचारियों को सत्ता से उखाड़ने, सट्टा से मुक्ति पाने छत्तीसगढ़ आतुर है। इसका एक प्रमाण यह ट्रेंड भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *