भूपेश सरकार में महिला असुरक्षित: बृजमोहन

Chhattisgarh

रायपुर / गुरुवार 12 अक्टूबर/ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को आरक्षण देने से छत्तीसगढ़ की महिलाओं में भी खुशी है।भारतीय जनता महिला मोर्चा ने इसी क्रम में नारी शक्ति वंदन मोदी का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। एकात्म परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल को एक बार फिर से रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाने पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। और प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। बृजमोहन ने भूपेश बघेल पर महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की बात कही। अग्रवाल ने आरोप लगाए की पिछले 5 सालों में राज्य में महिलाओं से बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों में इजाफा हुआ है।

बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है। अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव से पहले राज्य में गरीबों को पक्का मकान, शराबबंदी, रोजगार भत्ता, स्व सहायता समूह को कर्ज माफी जैसे कई वायदे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं किए।

छतीगढ़ियों को लूट रही बघेल सरकार*: बृजमोहन

बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि भूपेश बघेल और पूरी कांग्रेस सरकार घोटाले के डूबी हुई है। सरकार खुद ही छत्तीसगढ़ की जनता को लूट रही है।
अग्रवाल का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता विशेष तौर पर महिलाओं के लिए जो भी स्कीम लाई भूपेश बघेल ने उसका फायदा राज्य की जनता तक नहीं पहुंचाया। यहां की महिलाओ को पक्का मकान, हर घर नल, उज्जवला जैसी स्कीम का सही लाभ नहीं मिला।अग्रवाल ने महिलाओं से राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार लाने का आह्वान किया।

महादेव सट्टा ऐप मामले में बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर ऐप संचालक के साथ मिलीभगत कर युवाओं को लूटने का आरोप लगाया है।बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा सरकार आने पर सभी घोटालेबाजों को जेल भेजना का वादा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *