लड़कियों को देह व्यापार में उतारने वाली दलाल महिला सहित तीन गिरफ्तार

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :रायपुर  बाहर से लड़कियों को राजधानी बुलाकर देह व्यापार के दलदल में उतारने वाली महिला दलाल सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी क्राईम दौलत राम पोर्ते ने बताया कि देह व्यापार के दो अलग-अलग मामलों में आज पुलिस ने महिला दलाल सहित दो पुरूष दलालों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पकड़े गये आरोपियों में प्रियंका अग्रवाल (40) निवासी हिमालय हाइट्स देवपुरी, मनीष चंदनानी (36) निवासी अमलेश्वर व कमल कुमार पठानी (30) निवासी रावतपुरा कालोनी भाठागांव है। बताया जाता है कि आरोपी मनीष और कमल कुमार बाहर से लड़कियों को प्रलोभन देकर राजधानी बुलाते थे और फिर डरा धमका कर उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे। आरोपियों ने मोबाईल व्हाट्सएप व लोकेंटो वेबसाइट के माध्यम से महिलाओं की फोटो ग्राहकों को भेजकर सौदा करते थे।
जिसके बाद लड़कियों को डरा धमका कर उससे देह व्यापार करवाते थे। जिसमें विधानसभा पुलिस ने आरोपी मनीष और कमल कुमार को ग्रिफ्तार किया है। इसी तरह दूसरे मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने महिला दलाल प्रियंका अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला हिमालय हाइट्स के सातवी मंजिल के फ्लैट नम्बर 706 को किराए पर लेकर उसमें देह व्यापार को संचालित करती थी।प्रियंका अग्रवाल द्वारा मोबाईल तथा वाट्सअप के माध्यम से लड़कियों से संपर्क किया जाता है उन्हें देह व्यापार में जबरदस्ती लिप्त किया जा रहा है।जिससे पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 370 भादवि., 67 ए आई टी एक्ट तथा 3, 4 पीटा एक्ट के तहत् ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *