भारत ने बुधवार को पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया. विदेश मंत्रालय ने उन्हें अपनी हरकतों पर काबू रखने को कहा

Uncategorized

नई दिल्ली :भारत ने बुधवार को पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया. विदेश मंत्रालय ने उन्हें अपनी हरकतों पर काबू रखने को कहा. दरअसल अरब सागर में पाकिस्तान का जहाज भारत की जहाज से टकरा गया था.
विदेश मंत्रालय के अनुसार 15 सितंबर 2026 की शाम को, उत्तरी अरब सागर में रूटीन निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास पाकिस्तान का एक नौसैनिक जहाज तेज गति से आया और उसने गैर-पेशेवर और असुरक्षित तरीके से हरकतें कीं. इससे दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई. किसी नुकसान की खबर नहीं है.भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, राजनयिक को बुलाकर समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के “अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार” पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि यह टक्कर 15 सितंबर की शाम को हुई थी.
उनके अनुसार, “उत्तरी अरब सागर में रूटीन निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज तेज रफ़्तार से आया और उसने गैर-पेशेवर और असुरक्षित तरीके से हरकतें कीं.”
उन्होंने आगे बताया,. किसी नुकसान की खबर नहीं है.”…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *