भाजपा नेता प्रकाश बजाज पर ब्लैकमेलिंग का केश दर्ज कराने वाली महिला ने एक और भाजपा नेता प्रतिपक्ष कौशिक पर लगाया आरोप छेड़छाड़ की

Chhattisgarh

रायपुर :  पीड़ित महिला 21 मई 2019 को आज रायपुर प्रेस क्लब पहुंच कर  भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके पहले भाजपा नेता प्रकाश बजाज पर धोखाधड़ी व  ब्लैकमेलिंग , की आरोप लगाया है। बीजेपी के महामंत्री व आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बजाज अभी सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने बताया कि 2017 में होली के समय वो अपनी बहन के साथ होली मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास  में पहुंची थी, लेकिन उस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने महिला को रंग लगाने के बहाने  मांग भरदिया और उनको गलत तरीके से इशारा कर बुलाया व गलत तरीके से छूने की कोशिश की , और आगे महिला ने कहा कि “नेता प्रतिपक्ष से मैंने जब हाथ धोने के लिए वाशरूम पूछा तो उन्होंने मुझे अपना गमछा दिया और रंग को मेरी मांगो में सिंदूर की तरह भरा। घर से जाते वक़्त उन्होंने मुझे गलत इशारा कर अपने पास बुलाने की कोशिश की। पीड़ित महिला का कहना है वह इतने दिनों से इसलिए चुप थी क्योंकि उस पर दबाव बनाया जा रहा था और घर वाले भी उसका साथ नही दे रहे थे क्योंकि उनका पद बड़ा होने के कारण सब डरे थे। लेकिन जिस तरह प्रकाश बजाज वाले मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान आया तो अब मुझे अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *