नाबालिक लड़की को डरा धमका कर बनाया हवस का शिकार ,मामला बिर्रा थाना क्षेत्र

Chhattisgarh

चित्रा पटेल की रिपोर्ट                    जांजगीर चाम्पा : बिर्रा थाना अंतर्गत मामला यह है कि एक नाबालिक लड़की को  घर मे अकेली पाकर युवक ने बनाया हवस का शिकार। अक्टुबर  2018 में नाबालिक लड़की अपने घर में अकेली थी, तभी गांव का ही युवक हसन उर्फ दीपक आदित्य मौके का फायदा उठाते हुए लड़की का हाथ पकड़ते हुए उसे कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया, रेप करने के बाद युवक ने अश्लील फोटो खींच कर रखा था, साथ ही किसी को बताने पर फोटो वायरल करने, जान से मारने की धमकी देता था।। रेप करने के बाद आरोपी युवक का हौसला और बढ़ गया, आरोपी युवक स्कूल आते-जाते नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने लगा और 4-5 साल रखने कि भी बात युवती से करता था, साथ ही गांव के नदी, स्कूल के दीवार, पत्थर पर अपना और नाबालिक लड़की का नाम लिखकर बेईज्जती करता।। आखिरकार नाबालिक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, परिजनों ने आरोपी युवक को समझाया लेकिन युवक दौरा उन्हें फोटो वायरल करने, जान से मारने की धमकी दी गई।। परिजनों ने बिर्रा थाना पहुंचकर रिपोर्ट किया गया, परिजनों कि रिपोर्ट पर बिर्रा पुलिस ने धारा 54/19,376, 506(बी),भादवि 4,6 पाॅक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक हसन उर्फ दीपक पिता- मुन्नाराम आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर, ASP मधुलिका सिंह व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी साधना सिंह के निर्देश में प्रभारी आर के तोड़े, सउनि केशकर, प्र.आर किशोर दीवान, आर. दिपेन्द्र मधुकर, लम्बोदर सिदार तथा महिला आर. जानकी मधुकर का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *