दंतेवाड़ा : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानन्द सिन्हा और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानो ने मुखबिर की पुलिस की रैकी करने आई महिला नक्सली सीएनएम सदस्य कुमारी फूलमती उर्फ फुलो वेको को गीदम बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला नक्सली के पास से पुलिस ने 3 नग बैनर पोस्टर भी बरामद किए गए । गिरफ्तार महिला नक्सली 2013 से भैरमगढ़ एरिया कमेटी में नक्सली कमांडर संतोष के कहने पर गाँव गाँव घूमकर लोगो को नक्सली संगठन में जोड़ने के साथ साथ पुलिस की रैकी करना, रोड खोदना, नक्सलियो के द्वारा आयोजित मीटिंग बुलाने का कार्य भी करती थी।