रायपुर: राजधानी में सरस्वतीनगर थाना क्षेत्र के रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के कुकुरबेड़ा स्थित बंद मकान में दो महिलाओं की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सरस्वती नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरस्वती नगर थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि दोनों महिलाएं रिटायर्ड एएसपी वीके उईके की मां और बहन है। मकान तीसरी मंजिला है। बताया जा रहा कि दोनों मानसिक रूप से बीमार थीं। वहीं घटना स्थल पर दोनों महिला के मुंह से झाग निकला हुआ था और दरवाजा अन्दर से बंद था। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों महिलाओं ने आत्महत्या की है। बहरहाल पुलिस मामले में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल पाएगा।