अबकी बार दक्षिण में हीं नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार : बृजमोहन अग्रवाल

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर में प्रवेश करने के बाद परिवर्तन यात्रा ग्रामीण अंचल से होते हुए पश्चिम विधानसभा से होती हुई दक्षिण विधानसभा में पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता का दिलोजान से स्वागत किया।

रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी का उनके अपने क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए तथा लोक नृत्य ने यात्रा में जोश भर दिया।

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ने अपने विधानसभा वासियों से आगामी विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ मुझे ही आशीर्वाद देने से कम नहीं चलेगा अबकी बार भूपेश बघेल की सरकार को हटाने के लिए कमल फूल खिलाना होगा। हमें अपने राज्य को उत्तर प्रदेश की तरह क्राइम फ्री बनाना है तो कमल को विजय दिलाना होगा।

उत्तर प्रदेश की माता बहनों के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में बहुत सारी योजनाएं रखी जाएगी, क्षेत्र के युवाओं, किसान भाइयों की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। प्रदेश में भाजपा आज आने से सुशासन यानी के रामराज का आगाज हो जाएगा। हम बस आपसे यही आशीर्वाद चाहते हैं कि हमारे साथ-साथ प्रदेश के समस्त भाजपा के कार्यकर्ताओं का साथ दें।

परिवर्तन यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में इतना जोश दिखा कि हजारों की संख्या में पैदल ही चलते जा रहे थे, इससे यह सब प्रतीत होता है कि प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है, आने वाले चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस की नियत में सिर्फ बेईमानी और वादा खिलाफी है। उन्होंने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। ना तो युवाओं को नौकरी मिली ना ही माता को सुरक्षा मिल पा रही है और ना ही किसानों को लाभ मिल पा रहा है।

भूपेश बघेल सरकार किसानों से 2 रुपए में गोबर खरीद कर उसमें मिट्टी मिलाकर 10 रुपए में बेचती है। यह घोर न्याय है किसानों के साथ खुलेआम कर रही है। उन्होंने कहा आपको याद होगा कि चुनाव से पहले बघेल ने वादा किया था कि शराब बंदी कर दी जाएगी, परंतु चुनाव जीतने के बाद तो अब घरों में डिलीवरी होने शुरू हो कर दी है। केवल एक फोन पर आप घर बैठे शराब अपने घर पर मंगा सकते हैं जबकि दवाई लेने आपको अस्पताल बाहर जाना पड़ेगा।

उन्होंने भूपेश बघेल सरकार के घोटाले की बात करते हुए कहा कि यह सरकार घोटाले की सरकार है, इन्होंने कोयला घोटाला, भर्ती घोटाले किए। इन्होंने तो करोना काल में जब केंद्र के मोदी सरकार गरीबों के लिए मुफ्त सामान भिजवाती थी तो उसे भी अपना बताकर बांटते थे। धान खरीदी का समर्थन मूल्य भी आपको सही दाम नहीं दिला पा रही है।

प्रदेश में नशे के सौदागरों का खुलेआम बोलबाला है जिनके नशे की लत प्रदेश के युवाओं को अंधेरे की ओर धकेल रही है। क्योंकि नशे की लत में पढ़ने वाला युवा ना तो अपना भविष्य बना सकता है ना ही अपने परिवार के लिए कुछ कर सकते हैं। इस सरकार में तो हमारे प्रदेश की महिलाएं भी सुरक्षित हैं उनके साथ आए दिन लोग बलात्कार जैसे कृत्य होते रहते हैं। इस सरकार में तो हमारी बेटियां भी सुरक्षित नहीं, कुछ नीच लोग उन्हें भी अपने हवस का शिकार बना रहे हैं। अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। हमारी सरकार होती तो यूपी में महिला कांस्टेबल के दोषियों के साथ जो हुआ यहां भी होता। बाकी सरकार आते ही सबसे पहले महिला सुरक्षा पर काम होगा ताकि हमारी माताएं बहन निडर होकर रह सके।
उनका हमारी आप सबसे सिर्फ यही विनती है कि खुद बीजेपी को अपना अमूल्य वोट तो दें साथ ही अपने रिश्तेदारों को भी भाजपा को जीतने के लिए कहें।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश को नई दिशा दिखाएंगे यह परिवर्तन यात्रा इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाने का काम करेगी और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरीके से आप ने हमारी यात्रा को समर्थन दिया है वैसे ही पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार का परचम लहराएंगे और भाजपा की सरकार बनायेंगे।

बॉक्स 01

जेसीबी से पुष्प वर्षा, लोक नृत्य, संगीत से जगह –जगह हुआ स्वागत…

रायपुर दक्षिण विधानसभा में परिवर्तन यात्रा का प्रवेश होते ही जेसीबी से पुष्पवर्षा, और जगह-जगह हुई आतिशबाजी से कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। लोगों की भीड़ अपने छतों से यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थी। इतना नहीं उनके जोश से लग रहा था कि इस बार उन्होंने प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और भाजपा को पूरे प्रदेश में भारी बहुमत से जीताकर लाने का संकल्प भाजपा को प्रदेश में लाने का वादा भी कर रहे थे। रास्ते में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति, ढोल की धुन व अन्य स्थानीय प्रस्तुतियां देकर यात्रा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *