रायपुर पहुंचे वायनाड सांसद और पूर्व AICC अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले दिग्गज आदिवासी नेता डॉ नंदकुमार साय

Chhattisgarh

रायपुर | AICC के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी आज बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में विशाल जनसभा को संबोधित करने रायपुर पहुंचे जहां आदिवासी दिग्गज नेता डॉ नंदकुमार साय ने  राहुल गांधी से मुलाकात कर स्वागत वंदन किया। इस अवसर पर राहुल गांधी जी ने डॉ. नंद कुमार साय जी को कांग्रेस में प्रवेश मिलने पर बधाई दी और कहा कि आपके आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है।

गौरतलब है कि डॉ. नंद कुमार साय को लैलूंगा या कुनकुरी विधानसभा से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी का फोकस आदिवासी वोटर्स हैं और नंद कुमार साय आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।

नंद कुमार साय ने अप्रैल में बीजेपी छोड़ने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया था। ऐसे में उन्हें टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *