पुलिस अधीक्षक महोदया नीतू कमल (भा. पु. से.) द्वारा जुआड़ियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जांजगीर दिनांक 25 दिसम्बर को थाना कोतवाली जाजगीर एरिया के मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बिरगहनी खार में कुछ जुआड़ीयान जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा व अनु अधिकारी पुलिस जांजगीर जितेन्द्र चंद्राकर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीम तथा थाना जाजगीर टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार बिरगहनी खार जाजगीर में जाकर जुआ फड़ को चारों तरफ से घेरकर रेड कार्यवाही किया गया जहाँ फड़ में जुआडीआन 1.जितेंद्र साहू पिता मुन्ना लाल 2. तेजराम साहू पिता उमेद राम 3. अजय चौहान पिता तेरस राम 4 लकेश्वर विश्वकर्मा पिता खेदूराम 5. गजपति साहू पिता पंचराम सभी साकिनान ग्राम बिरगहनी थाना जांजगीर मिले, जिनके फड़ से कुल 7750 रुपये नगद,52 पत्ती ताश, बरामद किया गया।जिसका थाना जाजगीर द्वारा 13 जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में क्राइम ब्रांच प्रभारी स उ नि मुकेश पाण्डेय आर राजेश धिरहे ,रोहित कहरा,विवेक ठाकुर,सुरेंद्र खरे,राघवेंद्र तथा थाना जाजगीर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *