12वां दिन परिवर्तन यात्रा तय करेगी 143 किलोमीटर की दूरी, भाजपा लक्ष्य को ओर अग्रसर

Chhattisgarh

रायपुर। भाजपा का यह परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा के पावन भूमि से मां दंतेश्वरी मंदिर का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हुए शुरू हुई।

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा – 1 का आज 23 सितंबर शनिवार को 12 वा दिन है। तय कार्यक्रमों के अनुसार आज प्रातः 10:00 बजे सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के पश्चात यात्रा आगे बढ़ेगी।
पहली आम सभा 11:30 बजे गरियाबंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट मैदान मैनपुर में, दूसरी आम सभा दोपहर 1:30 बजे गांधी मैदान गरियाबंद में आमसभा आयोजित है। शाम 4:30 बजे राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक राजिम में स्वागत सभा एवं शाम 5:00 बजे रायपुर ग्रामीण की अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबरा – नवापारा में तीसरी आमसभा होगी।

12 वे दिन परिवर्तन यात्रा 143 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 12 वे दिन के लिए यात्रा प्रभारी अशोक बजाज और जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर जी को प्रभारी बनाया गया हैं। 12 वे दिन 3 आमसभा और 1 स्वागत सभा आयोजित हैं।

परिवर्तन यात्रा 1 के साथ लगातार यात्रा संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा, प्रभारी पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और निरंजन सिन्हा लगातार साथ चल रहे हैं। परिवर्तन यात्रा को जनता का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।

आज के तीनों आम सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव साथ में केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी। परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन चाहती है। भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता भाजपा के साथ खड़ी है। हमारी यह यात्रा प्रदेश में परिवर्तन का शंखनाद करते हुए आगे बढ़ रही है। जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन हो कर रहेगा।
–//–/–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *