137 कैंसर रोधी औषधियों की संशोधित कीमतें 09 नवंबर 2026 से प्रभावी

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 13 नवम्बर 2026/राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA), भारत सरकार द्वारा 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी औषधियों पर Trade Margin Rationalisation (TMR) लागू किया गया है। इसके अंतर्गत औषधियों के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) दिनांक 09.11.2026 से प्रभावशील हैं।छत्तीसगढ़ राज्य में संशोधित कीमतों का लाभ कैंसर रोगियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से CGPMRU द्वारा संबंधित औषधि विक्रेताओं, अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों को संशोधित MRP का अनुपालन सुनिश्चित करने, मूल्य सूची प्रदर्शित करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि नहीं वसूलने हेतु परिपत्र जारी किया गया है।आम नागरिकों एवं मरीजों से अपील है कि औषधि खरीदते समय MRP की जाँच करें तथा अधिक मूल्य वसूली अथवा औषधि की अनुपलब्धता की शिकायत निम्न माध्यमों से दर्ज कराएं।शिकायत हेतु संपर्क:- NPPA हेल्पलाइन: 1800-111-255- CGPMRU हेल्पलाइन: 9340595097- ई-मेल: cg-pmru@cg.gov.in- NPPA ई-मेल: monitoring-nppa@gov.inजारीकर्ता (सी.जी.पी.एम.आर.यू.)कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ब्लॉक 1, चतुर्थ तल, इंद्रावती भवन,नवा रायपुर, अटल नगर, पिन – 492002ई-मेल: cg-pmru@cg.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *