रायपुर : भाजपा का परिवर्तन यात्रा जारी है। परिवर्तन यात्रा-1 रूट प्लान इस प्रकार है
12 वा दिन 23 सितंबर शनिवार के कार्यक्रम :
12 सितंबर को दंतेवाडा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर से पूजा अर्चना कर शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा – 1 का कल 23 सितंबर शनिवार को 12 वा दिन है तय कार्यक्रमों के अनुसार प्रातः 10:00 बजे सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता अयोजित है वहीं प्रातः 11:30 बजे गरियाबंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट मैदान मैनपुर में एवम दोपहर 1:30 बजे गांधी मैदान गरियाबंद में आमसभा आयोजित हैं। शाम 4:30 बजे राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक राजिम में स्वागत सभा एवं शाम 5:00 बजे रायपुर ग्रामीण की अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबरा – नवापारा में आमसभा होगी। 12 वे दिन परिवर्तन यात्रा 143 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 12 वे दिन के लिए यात्रा प्रभारी अशोक बजाज और जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर को प्रभारी बनाया गया हैं। 12 वे दिन 3 आमसभा और 1 स्वागत सभा आयोजित हैं।