अश्वनी नगर इलाके में पानी से भरे गड्ढे में डूब जाने से दो बच्चों की मौत ,घटना बेहद मर्मांतक : बृजमोहन अग्रवाल

Chhattisgarh

रायपुर/ 21 सितंबर 2023/ अश्वनी नगर इलाके में पानी से भरे गड्ढे में डूब जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहां एक मकान बन रहा है और उसके बेसमेंट के लिए गड्ढा खोदा गया था। दोनों बच्चों के नाम आवेश खान और आबिद खत्री बताए जाते हैं। घटना के बाद प्लाट मलिक बृजलाल देवांगन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज हो गया है।

घटना लाखे नगर से अश्वनी नगर की ओर जाती ढलान पर हुई। इस दर्दनाक हादसे ने नगर निगम और राज्य सरकार की लापरवाही की कलई खोल दी है।

लगातार अपने किए कामों पर पीठ ठोकने वालों को दिखा नहीं की एक बड़े गड्ढे में पानी भर जाने से दुर्घटना हो सकती है। वहां किसी तरह के बचाव की सुविधा नहीं है। दुर्घटना पर विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दुर्घटना को बेहद मर्मांतक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आज बच्चे, बूढ़े या युवा कोई भी सुरक्षित नहीं है। कोई बताया कि इन नन्ही जान की मौत की जिम्मेदारी किस पर डाली जाए। लापरवाह, व्यवस्थाहीन निगम और गलतफहमी में जीती राज्य सरकार इसके लिए प्लाट मालिक के साथ जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *