कैबिनेट मंत्री अकबर की अनुशंसा पर बनेगा 9 नए पंचायत भवनें

Chhattisgarh

कवर्धा : 14 सितम्बर 2023। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कवर्धा विधानसभा के 09 ग्राम पंचायतों में नवीन ग्राम पंचायत निर्माण के लिए 1 करोड़ 27 लाख 35 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन का निर्माण 14 लाख 15 हजार की लागत से किया जाएगा।

जिन ग्रामों में नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा उसकी सूची इस प्रकार है:- बोड़ला विकासखंड – ग्राम पीपरखूंटा, लूप, सरईपतेरा, रोल, समनापुर, जामुनपानी। सहसपुर लोहारा विकासखंड – ग्राम बबई, कल्याणपुर, छोटूपारा।
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कवर्धा विधानसभा में लगातार विकास के कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। प्रत्येक ग्रामों में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामवासियों की मांग पर मंत्री मोहम्मद अकबर शीघ्रता से कार्यवाही कर रहे हैं। विकास के कार्यों से ग्रामवासियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *