रायपुर : बलौदा बाजार विधानसभा अंतर्गत ग्राम खजूरी में “स्पंज आयरन प्लांट खोले जाने के विरोध में” आसपास के समस्त ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन व चक्का जाम की चेतावनी शासन प्रशासन को दी है। इस आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं लोकसभा सांसद प्रत्याशी विकास उपाध्याय आज दिनांक 10 जून 2024 को समय 12:00 बजे ग्राम ढाबाडीह करही तिराहा मार्ग में ग्रामीणों के इस धरना प्रदर्शन मे शामिल होंगे।
उक्त दौरा कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक एवं रायपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी विकास उपाध्याय के साथ पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा जी भी साथ रहेंगे।