मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा से एच.डी.एफ.सी. बैंक के सी.एस.आर.मद से आरंग विस, के स्‍कूलों में स्मार्ट क्लास की होगी स्थापना

Chhattisgarh

आरंग / नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा एवं निर्देश से आरंग विधानसभा क्षेत्र के 26 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एच.डी.एफ.सी. बैंक लिमिटेड के सी.एस.आर.मद से स्मार्ट क्लास की स्थापना किया जायेगा। जिसमें शास.कन्या उच्च.मा.वि. आरंग, शास.उ.मा.वि.गुल्लू, शास.उ.मा.वि. कोसरंगी, शास.उ.मा.वि. चपरीद, शास.उ.मा.वि. सेमरिया (समोदा), शास.उ.मा.वि. कुरूद (कुटेला), शास.उ.मा.वि. भण्डारपुरी, शास.उ.मा.वि.बनरसी, शास.उ.मा.वि.लखौली, शास.उ.मा.वि. भारसोज, शास.उ.मा.वि. फरफौद (RMSA), स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामलाल चंद्राकर शास.उ.मा.वि. खौली, शास.अ.ब.उ.मा.वि. चंदखुरी, शास.कन्या उ.मा.वि. नरदहा, शास.बालक उ.मा.वि. नरदहा, शास.कन्या उ.मा.वि.मंदिरहसौद, शास.महात्मा गांधी उ.मा.वि. रींवा, शास.उ.मा.वि. अमसेना, शास.उ.मा.वि. पचेड़ा, शास.उ.मा.वि. राखी, शास.उ.मा.वि. टेकारी, शास.उ.मा.वि. परसदा (पलौद), शास.उ.मा.वि. गोढ़ी, शास.उ.मा.वि. गुजरा, शास.उ.मा.वि. गनौद को शामिल किया गया है। स्मार्ट क्लास की स्थापना से क्षेत्र के स्कूली बच्चों को समुचित सुविधा के साथ शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उक्त कार्य की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकताओं व पदाधिकारियों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *