नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आर माधवन को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
अनुराग ठाकुर ने लिखा, “अभिनेता माधवन को अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई. मुझे यकीन है कि आपका विशाल अनुभव और मजबूत नैतिकता इस संस्थान को समृद्ध करेगी, सकारात्मक बदलाव लाएगी और इसे उच्च स्तर पर ले जाएगी. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.”
कृपया मेरे YouTube channel ko subscribe कर हमें बनाए रखें,,, “मोर सोंच मोर गोठ” से बने रहें
आर माधवन का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा. इससे पहले यह जिम्मेदारी शेखर कपूर निभा रहे थे. मार्च के महीने में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था.