छत्तीसगढ़ : रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुबह राजधानी रायपुर लौटने के कार्यक्रम में अंतिम समय में परिवर्तन हो गया है। कल 14 मई मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उज्जैन नीमच और खंडवा के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मई बुधवार को एआईसीसी के महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बनारस में कांग्रेसी उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे प्रचार।