लोकसभा प्रत्याशी और चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसायियों के बीच हुआ संवाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद..

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : झारखंड के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी देवघर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर निशीकांत दुबे के पक्ष में गांव गांव जाकर जनता से केंद्र में एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने की अपील की.. लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो काम 5 वर्षों में कर दिखाया है वह काम कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार ने पिछले 50 वर्षों में भी करके नहीं दिखाया मोदी सरकार के कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा जिसे जनता भली-भांति जानती है यही वजह है कि एक बार पुनः मोदी सरकार के कार्य को केंद्र में देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है जिससे देश में एक बेहतर वातावरण के साथ मोदी सरकार के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो सके और भारत देश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचाइयों को छूता रहें… ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार करने के बाद
संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विक्रम उसेंडी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *