सूरजपुर : दिनांक 15 अगस्त 2023/ राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर सूरजपुर के स्टेडियम मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

आज राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली, वहीं मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के साथ स्कूली नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सब का मनमोह लिया।