पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 16 मई को होगी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 13 मई 2019 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 16 मई को दो पालियों में पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया किया जा रहा है। इन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अपने संशोधित प्रवेश पत्र 15 मई की सुबह 9 बजे तक व्यापम की वेबसाइट बहअलंचंउण्बीवपबमण्हवअण्पद से डाउनलोड कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन परीक्षाओं के लिए पहले अभ्यथियों को व्यापम की वेबसाइट से संशोधित प्रवेश पत्र 6 मई से 12 मई तक डाउनलोड करने की सुविधा दी गई थी। अभ्यथियों द्वारा फोन के माध्यम से व्यापम के हेल्पडेस्क पर एवं व्यक्तिगत रूप से जानकारी दी जा रही है कि उन्होंने उक्त परीक्षाओं का संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाएं हैं। व्यापम द्वारा इन परीक्षार्थीयों के हित में संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा की तारीख 12 मई से बढ़ाकर 15 मई को सुबह 9 बजे तक कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *