भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज से पांच दिवसीय दौरे पर झारखंड …

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विक्रम उसेंडी आज 12 मई2019 को झारखंड के दौरे पर जा रहे है, जहां झारखंड के दुमका लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी रविवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से झारखंड के लिए रवाना होंगे झारखंड के दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है वहीं दुमका लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित क्षेत्र माना जाता है इसके साथ ही दुमका लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन कई बार से सांसद बनते आ रहे हैं। ऐसे में उस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए लोक सभा वार दौरा करेंगे साथ ही जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील करेंगे दुमका लोकसभा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहेंगे.. दुमका लोक सभा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे । आपको बता दें कि झारखंड के दुमका लोकसभा चुनाव छठवें चरण के अंतर्गत 19 मई को होगा…. दुमका लोकसभा सीट को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री केदार कश्यप पूरे क्षेत्र में दौरा कर जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी प्रत्याशी को जिताने के प्रचार प्रसार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *